शहरी विकास एवं नगर प्रशाशन मंत्री ने इलाके का किया दौरा
विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @jainvikram18
राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशाशन मंत्री पि नारायणा ने शनिवार को उन इलाको का दौरा किया जिन इलाको में चक्रवात तूफ़ान से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा की चक्रवात तूफ़ान की सुचना मिलने के बाद सभी सम्बंधित अधिकारियो को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
चक्रवात तूफ़ान किसी भी तरह की तभाही मचाये इस से पहले सभी विभागों के अधिकारियो से बात की गयी है। मंत्री ने कहा की शहर के शिवगिरि कॉलोनी, दम्माई दिब्बा इलाको में जाने के लिए ब्रिज को 30 फुट चौड़ा करने के लिए अधिकारियो को आदेश दिया।
बारिश के कारन नालो में जल भराव हो जाता है। इसका मुख्या कारन है नालो में फैला कचरा। तूफ़ान की चेतावनी के बाद नालो में भरे कचरे को जल्द से जल्द निकलने का काम तेजी से किया जा रहा है जिस से नालो में जलजमाव ना हो सके।
जिन इलाको में पांच हज़ार से अधिक परिवार रह रहे है इन इलाको में सड़क का निर्माण और भूगर्भ जलनिकिसी के लिए पर्यापत कदम उठाये जारहे है।
तूफ़ान की चेतावनी के से निचले इलाको में सहायता कार्य के लिए अधिकारियो को सुचना दी गयी है। मंत्री समय समय पर जिला कलेक्टर से सहायता तूफ़ान सम्बंधित जानकारी ले रहे है।