लॉक डाउन में पाककला सिखा कर पीएम केयर मे मदद के लिए पैसा कर इकठ्ठा कर रही मिस राजस्थान

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

लॉक डाउन ने कई लोगों को कष्ट काटने के साथ कई अनोखी चीजें करने का भी मौका दिया है। हाल ही में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का भी जिक्र किया था कि हम इस आपदा को अवसर में बदलें।

लॉक डाउन सुरू होने के बाद से इसी बात पर अमल कर रही हैं मिस राजस्थान रेखा जैन। राजस्थान के लाडनूं की रहने वाली रेखा जैन शादी के बाद चेन्नई में रह रही हैं।

उन्हें खाना बनाने का काफी शौक है इसलिए पहले उन्होंने कुकिंग क्लासेस ली और अब लोगों को कुकिंग क्लासेस देती हैं। इन्होंने वर्ष 2018 मिसेज राजस्थान का खिताब भी हासिल किया था।

लॉक डाउन के बाद से इनकी कुकिंग क्लासेस बंद हो गई। क्योंकि लोगों का घर से निकलना बंद हो गया था इसलिए इनकी क्लासेज भी बंद गई थी।

लेकिन इन्होंने रुकना नहीं सीखा है, इसलिए उन्होंने सोचा कि ये अब ऑनलाइन कुकिंग क्लासेस चलाएंगे लेकिन इस बार इनका उद्देश्य अलग है।

रेखा जैन बताती हैं कि इस बार उन्होंने सोचा कि आपदा से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस की शुरुआत की और इस ऑनलाइन क्लासेज से जो भी फंड इकट्ठा होगा उसे यह पीएम केयर फंड में जमा करने का फैसला किया।

यही नहीं वह बताती हैं कि उन्हें और उनके स्टूडेंट्स को जब भी मौका मिलता है तो वह अपने बनाए खाद्य पदार्थों को चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाट आती है।

वह बताती हैं कि कोरोना महामारी के इस दौर में खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है इसीलिए वह रोजाना ऐसे मदद के कार्य में हिस्सा नहीं ले सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *