लॉकडाउन के दौरान जनऔषधि केन्द्रों ने अप्रैल माह में 52 करोड़ रुपये की बिक्री की

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
कोविड-19 लॉकडाउन के कारण खरीद और लोजिस्टिक्स बाधाओं के बावजूद प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र– पीएमबीजेकेए के द्वारा अप्रैल, 2020 में रिकॉर्ड 52 करोड़ रुपये का बिक्री टर्नओवर प्राप्त किया गया।मार्च 2020 में कुल विक्री 42 करोड़ रुपये और अप्रैल 2019 में 17 करोड़ रुपये थी।
कोविड-19 महामारी के कारण पूरा देश गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की मांग बहुत अधिक है। इस मांग को पूरा करने के लिए जन औषधि केन्द्रों ने लोगों को अप्रैल 2020 के दौरान रिकॉर्ड 52करोड़ रुपये मूल्य की सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति की।
इससे आम लोगों को लगभग 300 करोड़ रुपये की बचत हुई क्योंकि जन औषधि केन्द्र की दवाएं, औसत बाजार मूल्य की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं।
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रीश्री डीवी सदानंद गौड़ा और केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने रिकॉर्ड बिक्री टर्नओवर प्राप्त करने और देश की जरूरत के वक़्त विपरीत परिस्थितियों में भी बिना रुके व बिना थके काम करने के लिए जन औषधि केन्द्रके संचालकों को बधाई दी है।
श्री गौड़ा ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधिपरियोजना (पीएमबीजेपी) के माध्यम से, उनका मंत्रालयदेश के लोगों को किफायती दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहे।

