मानव मित्र सेवा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak
मानव मित्र सेवा समिति लॉकडाउन के कारण चेन्नई सेंट्रल के आस-पास फंसे यात्रियों के लिए गत 25 दिनों से तीन समय के भोजन का बंदोबस्त कर रही है |
बता दें कि इस सेवा के लाभार्थियों की संख्या 900 के लगभग है| इस अति मानवीय कार्य के संयोजक अशोक पिपाड़ा, निर्मल मरलैचा व अन्य हैं|
इनलोगों के इस सराहनीय कदम से फंसे हुए यात्रियों को काफी राहत मिल रही है| किसी प्रकार की मदद के लिए अशोक पिपाड़ा और निर्मल मरलैचा को 9840145522 व 9840398401 पर संपर्क किया जा सकता है।

