तमिलनाडु में लॉकडाउन 4.O का ऐलान

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 31 मई कर दी है|
राज्य सरकार ने कोयम्बटूर, सेलम, त्रिची, नीलगिरि, इरोड, तिरुपुर, नमक्कल, करूर, तिरुनेलवेली, तुतुकोडी, तेनकासी, कन्याकुमारी, तेनी, मदुरै, शिवगंगा, विरुदुनगर, रामनाड, दिन्दीगुल, पुदुकोट्टै, तिरुवारुर, नागै, धर्मपूरी, कृष्णागिरी, वेल्लोर जिले में कुछ रियायतें मिलेंगी| जैसे सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू किया जाएगा|
मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई समेत अन्य 12 जिलों में कोई छूट नहीं दी जाएगी| सबकुछ लॉकडाउन-3 जैसा ही रहेगा|
मुख्यमंत्री द्वारा किये गए ऐलानों पर एक नजर-
* चेन्नई समेत 12 जिलों में कोई छूट नहीं मिलेगी |
* राज्य के पर्यटक स्थलों पर बाहर से पर्यटकों के आने पर पाबंदी रहेगी|
* सभी शैक्षणिक व धार्मिक स्थल बंद रहेंगे |
* सभी मॉल, सिनेमा घर, बार, स्टेडियम, उद्यान, चिड़ियाघर जैसे स्थल बंद रहेंगे |
*कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे |
* किसी भी प्रकार की सार्वजनिक समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा|
* टैक्सी, ऑटो का परिचालन बंद रहेगा|
* मेट्रो और लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा |
* हॉस्टल, लॉज, इत्यादि नहीं खुलेंगे |
*अंतिम संस्कार में 20 लोगों से ज़्यादा को अनुमति नहीं दी जाएगी|
* शादी-विवाह के लिए लॉकडाउन-3 के ही नियमों का पालन होगा |
*ई-पास का उपयोग दूसरे जिलों में प्रवेश करने के लिए होगा|
* मनरेगा के तहत सौ फीसदी मजदूर काम करेंगे|
*जिन कंपनियों में 100 से कम कर्मचारी हैं वहाँ सभी को जाना होगा | जिन कंपनियों में 100 से ज़्यादा लोग कार्यरत हैं वहाँ पचास फीसदी कर्मचारियों को जाने की अनुमति |
*बारहवीं बोर्ड के पेपर्स की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने की इजाज़त|

