तमिलनाडु में अनलॉक 1 हुआ शुरू

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

रीब दो महीने के लॉक डाउन के बाद तमिलनाडु में अनलॉक 1 की शुरुआत सोमवार से हो गयी। हालाँकि राजधानी चेन्नई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे रेड जोन रखा गया है और यहाँ अभी भी लॉक डाउन जारी है। कुछ शर्तों को साथ थोड़ी बहुत सेवाएं बहाल की गयी है लेकिन अभी भी कई पाबंदिया यहाँ जारी है।

राज्य में चेन्नई को छोड़ अन्य सभी जिलों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा बहाल कर दी गयी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सोशल डिस्टन्सिंग का पालन शख्ती से कराया जा रहा है।

बस को पहले केमिकल से साफ़ किया जाता है उसके बाद उसमे चढ़ने से पहले बस चालक और कंडक्टर की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। यात्रियों को भी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क पहन कर ही बैठने दिया जाता है।

चेन्नई में भले ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं शुरू की गयी हो लेकिन यहाँ ओला, उबेर जैसे प्राइवेट टैक्सी सेवा बहाल कर दी गयी है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी उन गरीब लोगों के लिए है जिनके पास न तो अपना कोई वाहन है और न ही उतने पैसे जिससे की प्राइवेट टैक्सी कर वह अपने काम पर जा सके।

अब जब सभी ऑफिसेस खुल गए है है तो इन निम्न तबके के लोगों के लिए यह जरुरी है की वह काम पर जाए लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अनुपबलब्धता के कारन उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके लिए काम पर जाना भी जरुरी है क्योंकि उसी से उनकी रोजी रोटी चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *