चेन्नई में फेस मास्क का चल रहा ट्रेंड

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

भारत मैं कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से चेहरे पर मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम देश के हर राज्य में लागू है।

तमिलनाडु में भी इस नियम की कड़ाई से पालना की जा रही है और जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं उन पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

मास्क को और भी रोचक बनाने और लोगों के बीच इसे फैशन के रूप में विकसित करने के लिए चेन्नई का स्टूडियो एक बेहतरीन काम कर रहा है।

यहां स्टूडियो में हर प्रकार के मास्क तैयार किए जाते हैं जिसके ऊपर आप अपनी या फिर किसी और की छवि भी बनवा सकते हैं। यह छवि हर प्रकार की हो सकती है चाहे स्त्री हो या पुरुष, बच्चा हो या बुढा।

चेन्नई निवासी लोकनाथन पुरुषवाक्कम में शैडो डिजिटल स्टूडियो चलाते हैं। यह आइडिया उन्हीं के दिमाग की उपज है।

वह बताते हैं कि मौजूदा दौर में मास्क को फैशन का रूप देने के लिए उन्होंने यह आईडिया सोचा।

इस फैशन की वजह से लोगों में मास्क पहनने का चलन बढ़ जाएगा और वो खुद को सुरक्षित रख पाएंगे।

वह हर प्रकार के व्यक्ति का उसके चेहरे के हिसाब से मास्क पर चित्र उद्धृत कर देते हैं जिससे कि मास्क लगाने पर भी व्यक्ति की पहचान हो सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *