चेन्नई में जैन समुदाय के लिए अलग से क्वारंटाइन की व्यवस्था

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
कोरोना संकट के मद्देनज़र फेडेरेशन ऑफ़ जैन एजुकेशनल इंस्टिट्यूट ने महानगर के ए.एम. जैन कॉलेज को क्वारंटाइन सेंटर बनाया है|
यहाँ रह रहे संदिग्धों को रहने के साथ-साथ शुद्ध-सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा| सभी को चिकित्सा व्यवस्था सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी|
कोई भी जैन समुदाय से ताल्लुक रखने वाला संदिग्ध अगर इस क्वारंटाइन सेंटर में आना चाहता हैं तो वो अपना सम्पूर्ण विवरण जैसे नाम, वर्तमान में रह रहे क्वारंटाइन सेंटर का पूरा पत्ता, अपने घर का पूरा पत्ता एवं क्वारंटाइन के तारीख को 9444440428 पर व्हाट्सएप्प कर सकते हैं|
मैसेज मिलने पर एफजेईआई, तमिलनाडु के वाईस प्रेसिडेंट, हरीश मेहता वर्तमान में इलाज़ कर रहे डॉक्टर की सलाह के बाद उनको जैन कॉलेज में क्वारंटाइन हेतु शिफ्ट करेंगे|
साथ ही साथ वैसा कोई भी व्यक्ति जिसे होम क्वारंटाइन के लिए बोला गया हो और किसी भी कारणवश उनके घर ये संभव न हो, वो दिए गए नंबर पर संपर्क कर के जैन कॉलेज के क्वारंटाइन सेंटर में रह सकते हैं|

