चेन्नई का कोयमबेड्डू मार्केट बना कोरोना का हॉट स्पॉट

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret

मिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामले राज्य के लिए चिंता का सबब बन गया है। इनमें से अधिकांश मामले राजधानी चेन्नई से हैं| महानगर का कोयमबेड्डू मार्केट कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बन गया है। गौरतलब है कि ये मार्केट चेन्नई महानगर का सबसे बड़ा फल और सब्जी का थोक बाजार है।

हाल के दिनों में तमिलनाडु में कोरोना के जो मामले सामने आये हैं उनमें सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले अन्य जिलों की अपेक्षा चेन्नई में सबसे अधिक है। केवल चेन्नई के पिछले 1 सप्ताह के कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखा जाए तो चेन्नई ने इन मामलों में शतक पर शतक जड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या 3550 रही जिसमें अकेले चेन्नई से 1724 मामले हैं| सोमवार को राज्यभर से कोरोना पॉजिटिव के 527 मामले सामने आये जिसमें 266 केवल चेन्नई से है।

केवल रविवार का आंकड़ा देखा जाए तो पूरे राज्य भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 266 थी जिसमें 203 केवल चेन्नई से थे। वहीं पिछले 24 घंटों में कोयमबेड्डू मार्केट में 320 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। यहाँ कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

चेन्नई महानगर निगम की ओर से इस इलाके की रोजाना नियमित रूप से सैनिटाइजेशन किया जाता है। मोबाइल वैन लगा कर के यहाँ आने-जाने वाले लोगों की कोरोना जाँच की जाती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *