ओप्रशन सेतु समुद्रम के तहत अबतक 2173 भारतियों को श्रीलंका और मालदीव से वापस लाया गया

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
केंद्र सरकार ने विदेश में फसे भारतीय नागरिकों को वापस लेन के लिए ओप्रशन सेतु संदुराम की शुरुआत की जिसके तहत कोरोना महामारी के दौरान विश्वभर में फसे भारतियों को स्वदेश लाने का कार्य शुरू किया गय।
इस परियोजना के तहत श्रीलंका और मालदीव से अबतक 2173 भारतियों को वापस वतन लाया गया है।
भारतीय नौसेना द्वारा “ऑपरेशन सेतु समुद्रम” के लिए तैनात आईएनएस जलशवा जहाज ने 2 जून को तूतीकोरिन बंदरगाह में प्रवेश किया, जिसमें 685 भारतीय नागरिकों को श्रीलंका के कोलंबो से लाया गया।
भारतीय नागरिकों को श्रीलंका में भारतीय मिशन द्वारा सुविधा प्रदान की गई थी। अपेक्षित चिकित्सा जांच के बाद इन लोगों को जहाज पर चढ़ाया गया। सीओवीआईडी से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन समुद्री यात्रा के दौरान किया गया।
तूतीकोरिन में जिला अधिकारी समेत अन्य वरिष्ट स्थानीय अधिकारियों ने इन भारतियों का स्वागत किया। उसके बाद फिर इन लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी जिसके बाद इन सभी को इनके घर जाने की व्यस्था की गयी।
इस खेप को लाने के साथ भारतीय नौसेना ने महामारी के दौरान मालदीव से (1488) और श्रीलंका से (685) से 2173 भारतीय नागरिकों को वापस लेकर आयी है।
आईएनएस जलशवा अब मालदीव के लिए 5 जून को लगभग 700 भारतीय नागरिकों के स्वदेश लाने के लिए आगे बढ़ेगा।

