त्रिची में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret 
त्रिची के गांधी बाजार  इलाके में दो अनजान लोगों ने सोमवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की क्या कर दी।  मृतक की पहचान  विजय रघु के रूप में की गई है। वह पालकरै जोन के भारतीय जनता पार्टी का उपाध्यक्ष था।
साइकिल एक साइकिल स्टैंड चलाता था। सोमवार की सुबह दो अनजान लोग आए और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले के बाद आरोपी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे।
रघु को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया  वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  गांधी मार्केट पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।  आरोपी का नाम मिट्टै बाबू और विजय शंकर है।  आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। 
पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग  का मामला है।  विजय रघु की बेटी और मिट्टै बाबू के बीच  प्रेम था। मिट्टै बाबू  कुछ ही दिनों पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। 
विजय रघु की मौत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कारी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।  पुलिस के आश्वासन के बाद  लोगों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया।  पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *