पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या आरोप प्रत्यारोप

आईआईएन/रायपुर , @Infodeaofficial 

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार सुरेश के निर्माण कार्यों पर रिपोर्ट बनाई। रिपोर्ट पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए हमारी सरकार ने जॉच बिठा दी! भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हल्केपन की राजनीति में गोते लगाते हुए अपने लाडले कांग्रेसी ठेकेदार को बचाने कूद पड़े हैं और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शराब घोटाले को अंजाम देने वालों पर जांच एजेंसियों की कार्यवाही से बौखलाए हुए हैं।

गौरतलब है कि नए साल के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता करने वाले मुकेश चंद्राकर की हत्या हो गई। आरोप है कि घटिया निर्माण की खबर की रिपोर्टिंग करने से नाराज ठेकेदार ने मुकेश को मारकर अपने सेप्टिक टैंक में चुनवा दिया। पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी को हैदराबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की पीएम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि मुकेश चंद्रकार की हत्या कितनी बेरहमी से किया गया है। पत्रकार की हालत देखकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए थे। पीएम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पत्रकार मुकेश चंद्रकार के लीवर के चार टुकड़े थे। उसे खौफनाक तरीके से मौत दी गई थी। दम निकलने से पहले उसे यातनाएं दी गईं। उसकी पांच पसलियां और गर्दन की हड्डी टूटी मिली है। सिर पर भी चोट के 15 गंभीर निशान पाए गए हैं। मुकेश चंद्राकर का मर्डर कर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने सेप्टिंक टैंक में डाल दिया था।

मुकेश एक जनवरी की शाम अचानक लापता हो गए। लापता होने के कुछ दिन पहले उन्होंने 120 करोड़ की सड़क में भ्रष्टाचार की रिपोर्टिंग की थी। उस न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि गंगालूर और हिरौली के बीच नई बन रही सड़क में कई गड्ढे हैं। बताया जाता है कि इस रिपोर्ट के आधार पर पर ही जगदलपुर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के खिलाफ जांच बैठा दी। कलेक्टर ने सुरेश चंद्रकार को दोबारा सड़क बनाने का प्रेशर बनाया, इससे ठेकेदार नाराज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *