गिरवी व्यापारी प्रतिष्ठान में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

पुरुषवाक्कम एवं तंडियारपेट तालुक पॉन ब्रोकर एसोसिएशन की बैठक में लिए कई निर्णय

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

पुरुषवाक्कम एवं तंडियारपेट तालुक पॉन ब्रोकर एसोसिएशन की शुक्रवार को तंडियारपेट में कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में एसोसिएशन के सचिव आर. कालुराम सोलंकी ने बताया कि सभी गिरवी एवं ज्वेलरी व्यापारियों से अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने, ज्वैलरी गिरवी रखते समय ग्राहक से उसके आधार कार्ड एवं पहचान पत्र की फोटोप्रति लेने तथा हर महीने नेत्र जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए रिखबचन्द कोठारी ने सभी सदस्यों से नए नियमों की पालना में सहयोग का आग्रह किया। मुख्य अतिथि तमिलनाडु पॉन ब्रोकर्स एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी तेजानन्द महाराज ने कहा समूचे तमिलनाडु में 31 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

पुराने सदस्यों से भी आग्रह किया गया है कि वे नए रूप में अपना आवेदन भरकर दें। ताराचंद पीपाड़ा, हीरालाल कोठारी, उदयराज माली, अशोक काशीमेडू, सुरेश, अमित पीपाड़ा समेत कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *