डॉ ललिता बालकृष्णन को वैष्णव गौरव सम्मान

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18

मओपी वैष्णव महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग की साहित्य समिति मंजरी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्ष निर्मल भसीन ने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ललिता बालकृष्णन को वैष्णव गौरव सम्मान प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साहित्यकार विभारानी श्रीवास्तव ने वैष्णव गौरव सम्मान प्रदान किया। साथ ही उनके हिंदी को प्रचारित एवं प्रसारित करने की दिशा में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। उनके द्वारा एमओपी ऐंथम हिंदी में रचे जाने और लागू करने की प्रशंसा की गई।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज चेन्नई के इस महाविद्यालय में ऐसा हिंदीमय वातावरण देखने को मिला वैसा पहले कभी नहीं मिला था। कवि सम्मेलन में कवियों के साथ चेन्नई के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र कवियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत की।

महाविद्यालय के हिंदी विभाग की साहित्य समिति मंजरी की उपाध्यक्ष अंजली कुमारी सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। मंजरी की अध्यक्ष लेखना, मंजरी की सचिव भूमिका भंडारी, आश्रिता सेठी और लवीना दार्यनानी, श्रीनिधि एम एस ने आयोजन में भूमिका निभाई।

नवोदित कवियों के साथ तकरीबन पचास कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वोत्तम ओणम परिधान के लिए प्रथम वर्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की छात्रा को पुष्पमुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *