गणित विषय जीवन के हर पक्ष के लिए जरूरी

आईएनएन चेन्नई,@infodeaofficial

हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी एंड साइंस के तत्वावधान में टाटा इन्स्टीट्यूट आफ फंडामेंटल रिसर्च मु बई के प्रोफेसर डा. सी.एस. राजन ने कहा कि गणित विज्ञान की रानी है। हमें शिक्षाविदों की महत्ता को जानकर उन्हें आगे बढ़ाना  होगा। लोगों की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। यदि शिक्षाविदों को हर जगह उचित स्थान मिलने लगेगा तो निश्चय ही हमारा देश बहुत अग्रणी देशों की सूची में शुमार होगा। वे इमरजिंग ट्रेंड्स इन मैथामैटिक्स एंड एप्लीकेशन इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में बतौर मु य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पडूर ओएमआर राजीव गांधी सालै स्थित हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी एंड साइंस के स्कूल आफ साइंस एंड हुमेनिटिज के गणित विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेमीनार में उन्होंने कहा कि हम गणित को उच्च स्तर पर ले जाएं। गणित विषय जीवन के हर पक्ष के लिए जरूरी है। चाहे तकनीकी हो या वैज्ञानिक अनुसंधान हर विषय में गणित की अपनी महत्ता है। इस तरह के सेमीनार से सीखने एवं सिखाने की  परंपरा विकसित होती है।

सेमीनार के समन्वयक डा. डी. नागराजन ने मान्य अतिथि का सम्मान किया। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु के क प्यूटर विज्ञान एवं ओटोमेशन विभाग के प्रोफेसर डा. सलभ भटनागर भी मौजूद थे। समन्वयक डा. डी. प्रियदर्शिनी ने उनका स मान किया। स्कूल आफ साइंस एंड हूमेनिटिज के प्रमुख डा. बी. रमेश बाबू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रजिस्ट्रार डा. पोन रामालिंगम ने स्वागत भाषण दिया। निदेशक (शोध) डा. इलवजगम ने उद्घाटन भाषण दिया। समन्वयक डा. एम. क्लीमेन्ट जो आनन्द ने सेमीनार के बारे में जानकारी दी। गणित विभागाध्यक्ष डा. एस. वेलमुरुगन ने मान्य अतिथि का परिचय दिया।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *