आईआईटी मद्रास में इस सत्र से टेक एमबीए पाठ्यक्रम शुरू

 

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास सभी इंजीनियरिंग संकाय स्नातक के लिए अपनी तरह का एक नया कोर्स टेक एमबीए शुरू करने जा रहा है।

जो विद्यार्थी टेक एमबीए पाठ्यक्रम लेंगे उनको दो डिग्री, इंजीनियरिंग यूजी डिग्री और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री दी जाएगी। यह पांच साल का अंतर अनुशासनात्मक दोहरी डिग्री का हिस्सा होगा, जिसकी अवधारणा आईआईटी मद्रास के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग द्वारा तैयार की गई है।

संस्थान में यह कोर्स इस अकादमिक सत्र से शुरू किया जा रहा है जिसमें 25-30 विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। विभाग यह पाठ्यक्रम यूजी प्रोग्राम के तीसरे और चौथे साल में फाउंडेशनल टेक एमबीए कोर्स पढ़ाएगा।

इस पाठ्यक्रम में दाखिला पांचवें साल के सीजीपीए, विभागीय योग्यता जांच और निजी साक्षातकार के आधार पर होगा। आईआईटी मद्रास के मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख जी. अरुणकुमार ने कहा कि हम इस पाठ्यक्रम के माध्यम से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों में प्रबंधन कौशल का भी विकास करना चाहते हैं ताकि विकट परिस्थितियों में अपने विवेक के आधार पर उनमें निर्णय लेने की क्षमता आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *