‘भ्रष्टाचार के खिलाफ एक साथ’ विषयक अंतर्राष्ट्रीय युवा प्रतियोगिता
आगामी तीस सितम्बर तक चलेगी

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, चेन्नई एवं क्षेत्रीय मुख्यालय, दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने और उसका विरोध करने के लिए अंतरराष्ट्रीय युवा प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।
‘भ्रष्टाचार के खिलाफ एक साथ’ विषयक इस प्रतियोगिता की शुरुआत गत एक जून को हुई थी और यह 30 सितम्बर तक चलेगी। प्रतियोगिता में ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ एक साथ’ विषय पर पोस्टर/वीडियो बनाना है। यह प्रतियोगिता मुख्य सतर्कता अधिकारियों एवं सतर्कता अध्ययन मंडलियों की सक्रिय भागीदारी से कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग और विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
यह प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ पोस्टर और सर्वश्रेष्ठ वीडियो दो भागों में होगी। विजेताओं को 9 दिसंबर को मास्को में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में सम्माानित किया जाएगा।

