तसमाक कर्मचारियों ने वेतन वृ​द्धि को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret

वेतन वृद्धि, रोजगार गारंटी व अन्य सुविधाओं को लेकर के तसमाक कर्मचारियों ने चेन्नई के एगमोर में प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में शराब की बिक्री के लिए तसमाक नाम से रिटेल आउटलेट राज्यभर में चलाया जाता है।

करीबन 500 से 800 की संख्या में गुरुवार को तसमाक कर्मचारियों ने तसमाक के प्रबंध निदेशक के कार्यालय के आगे नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों की मांग है कि इन्हें कम से कम 26 हजार रुपये प्रति माह वेतन दी जया। इसके साथ ईएसआई स्वास्थ्य सुविधा, हर साल इनकी वेतन वृद्धि की जाए ये सब उनकी मांगों में शामिल है। काम के दौरान जिन कर्मचारियों की मौत हो जाती है सरकार की ओर से ₹2500000 का मुआवजा दिया जाए।

इनकी मांग है कि इनकी कार्य अवधि को शिफ्ट के आधार बांटा जाय। अभी इन कर्मचारियों को 12 बजे मध्याह्न से रात के 10 बजे तक काम करना पड़ता है। इन्हें कोई सप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता है।

इस प्रदर्शन में तसमाक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष और कानूनी सलाहकार के भारती, जी शिवा, चेन्नई डीविजन के प्रमुख मु कनन समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *