सांसद श्री पी.पी. चौधरी के प्रयासों से पाली लोकसभा क्षेत्र में रेल विकास को लगेंगे पंख

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
पाली सांसद श्री पी.पी. चौधरी ने 17वीं लोकसभा के बजट सत्र में संसदीय क्षेत्र पाली के रेल विकास हेतु उठाये गये मुद्दों के प्रतिउत्तर में रेल मंत्री श्री पीयुष गोयल ने सांसद को पत्र लिखकर क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। जिसमें मुख्य रूप से –
रेल पटरियों का दोहरीकरण –
1. मारवाड़ जंक्शन से सोजत एवं गोरिया 46 किमी. तक पटरियोें का दोहरीेकरण किया गया।
2. रानी से केषवगंज एवम् भीमाणा तक 97 कि.मी रेल पटरियोे का दोहरीकरण किया गया
3. रानी से मारवाड़ जक्षंन 52 कि.मी पटरियों का दोहरीकरण किया गया।
4. हरीपुर सें गोरिया तक 9 कि.मी पटरियों का दोहरीेकरण किया गया।
डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर परियोजना के अन्तर्गत: राजस्थान से गुजर रहे 567 कि.मी पश्चिमी डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर का लाभ अटेली, फुलेरा, बांगरग्राम, मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेषनों को जल्द ही मिलेगा इस परियोजना का बहुत बड़ा भाग लगभग 100 कि.मी पाली लोकसभा से होकर गुजरता है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए राजस्थान में कुल 475 रेलवे स्टेशनों पर निर्भया फण्ड से सी.सी.टीवी कैमरे लगाये जा रहे है। जिसमें पाली के अधिकांष प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इस सुविधा का विस्तार हो रहा है। इसके अतिरिक्त राजस्थान से गुजरने वाली 154 महत्वपूर्ण ट्रेनों में रिजर्व पुलिस फोर्स एवं सरकारी रेलवे पुलिस बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किये गए है।
रेल मंत्री श्री पियुष गोयल ने यह भी बताया कि रेलवे क्षेत्र के विकास के क्रम में 62 फुट ओवर ब्रिजों व पुलो का का निर्माण किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए 26 स्टेशनों पर स्वचालित सीढियों का भी निर्माण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर 208 स्वचालित टिकट मशीने लगाई गई जिससे यात्रियो को टिकट के लिए लाइनो मे खड़ा नही रहना पड़ेगा। 63 रेलवे स्टेशनों का उन्नतिकरण किया गया। 41 रेलवे स्टेशनों पर प्रतिक्षालय कक्ष की सुविधाएं एवम् सौंदर्यकारण किया गया।
राजस्थान में अभी ब्राॅडगेज का निर्माण भी कार्यरत है जिसकी लागत कुल 2943 करोड़ रूपये है जिसमें पाली मे मारवाड़ जंक्शन से मालवी और मावली से बड़ी सादडी तक की कुल दूरी 234 कि.मी पर भी ब्राॅडगेज निर्माण का कार्य किया जा रहा है। रेवले विद्युतिकरण के क्षेत्र में पाली क्षेत्र के मारवाड़ से लुणी तक 72 कि.मी नई रेलवे लाईन को विद्युतिकरण करने हेतु 57 करोड़ रूपये की राशी जारी की गई है।

