योगेंद्र यादव और रामचंद्र गुहा की गिरफ़्तारी की स्टालिन व कमल हासन ने की निंदा

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
नागरिकता अधिनियम को लेकर गुरुवार को नयी दिल्ली और बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और इतिहासकार रामचंद्र गुहा की गिरफ़्तारी की डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन व मक्कल निधि मैयम के मुखिया कमल हासन निंदा की है।
स्टालिन ने अपने ट्वीट में लिखा है की मई सरकार और पुलिस के इस तानासाही रवैये की निंदा करता हु। लगता है अब सरकार लोगो से उनकी अभिव्यक्ति की आज़ादी भी छीन लेना छाती है।
नयी दिल्ली और अन्य राज्यों में इंटरनेट को बंद करना अभिव्यक्ति की आज़ादी के खिलाफ है। जब असंतोष के लिए जगह सिकुड़ती है तब लोकतंत्र की जगह तानाशाही ले लेती है।
इस सन्दर्भ में कमल हासन ने ट्वीट कर लिखा है की गुहा और यादव की गिरफ़्तारी कर सरकार हमे गाँधी के सिखाये सत्याग्रह के मार्ग की ओर प्रेरित करती है। फिर भी मई उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हु। पूरा भारतवर्ष आपके साथ है।

