प्रदेश के विकासात्म कार्य करेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनीसामी

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
सिंह राशि वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडपाडी के पलनीसामी बृहस्पति के प्रभाव के कारण प्रदेश के विकासात्म कार्य करेंगे। उनकी जन कल्याणकारी नीतियाँ विपक्ष पर भारी पड़ सकती हैं। उनके प्रयास से राज्य का औद्योगिक विकास बढ़ेगा। नए उद्योग स्थापित होने पर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। रोजगार के नए अवसरों के चलते जनता के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
मकर राशि वाले अभिनेता एवं नेता सुपर स्टार रजनीकांत के 12वें घर में शनि और बृहस्पति बैठे हैं। इन राशियों के प्रभाव के चलते वे अपने राजनीतिक पारी को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। इसके अलावा बुध की दशा ठीक नहीं होने के कारण वे कठोर निर्णय नहीं ले पाएंगे तथा उन्हें स्वास्थ संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि लगभग 10-11 महीने के संघर्ष के बाद साल के अंतिम महीनों मे उनकी स्थिति में सुधार नजर आ सकता है। इसके बाद शनि उन्हें ख्याती और पैसा दोनों दिलाएगा और फरवरी से उनके यात्राओं में काफी व्यस्त रहने की संभावना है।
मीन राशि वाले कमल हासन के लिए यह साल मिलाजुला साबित होने की उम्मीद है। राजनीति के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन रहने की उम्मीद है। ग्रहों का, मिलाजुला प्रभाव रहने के कारण इस साल परेशानी के साथ-साथ कड़ी मेहनत और यात्राओं का भी योग है। सिंह राशि के जातक एमके स्टालिन पर इस साल गुरु की कृपा बनी रहेगी।
वृहस्पति का आशीर्वाद उन्हें उत्साह और उल्लास से भरे रखेगा। राजनीति क्षेत्र में भी इस साल उन्हें कुछ नई सफलताएं मिल सकती हैं। राहु का साथ उन्हें समस्याओं और बाधाओं को दूर करने और कर खुद को सफल साबित करने में सहायक सिद्ध होगा।
तुला राशि के जातक टीटीवी दिनाकरण के चौथे घर में शनि के बैठने के कारण वे विवादों में घिर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें वित्तीय समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ा सकता है।

