नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति से भेंट की

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
लोकसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू के आवास पर उनसे भेंट की, जो राज्यसभा के सभापति भी हैं।
उपराष्ट्रपति ने श्री बिरला के निर्वाचन पर उन्हें बधाई देते हुए यह विश्वास जताया कि सार्वजनिक जीवन में व्यापक अनुभव रखने वाले श्री बिरला सर्वश्रेष्ठ संसदीय प्रथाओं और परंपराओं को बरकरार रखते हुए देश में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अथक प्रयास करेंगे।

