तालाब और जलस्रोतों की सफाई कराए सरकार : विजयकांत

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
देशिय मुरपोक्क द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) संस्थापक विजयकांत ने सरकार से मांग की है कि तमिलनाडु को जलसंकट से निजात दिलाने के लिए नदियों, नहरों व अन्य जलस्रोतों की साफ सफाई कराई जानी चाहिए।
विजयकांत ने रविवार को जारी वक्तव्य में कहा बरसात का दौर शुरू हो चुका है। सरकार का ध्यान अब पूरी तरह जलस्रोतों की सफाई पर केंद्रित होना चाहिए। बरसात के पानी के संचयन और संरक्षण के उपाय किए जाएं।
उन्होंने मदुरांतकम झील का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे कई जलस्रोत स्थानीय इलाकों में पेयजल के बड़े माध्यम हैं। इनकी सफाई के अलावा गाद निकासी के काम कराने भी जरूरी है। सरकार ने बजट में जलस्रोतों के लिए बड़ा आवंटन किया है इसलिए इस ओर तेजी दिखाने की जरूरत है।

