जमयंग ने डीएमके के खिलाफ कुछ नहीं कहा : कनिमोझी

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @Svs037

दुरै. केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और अनुच्छेद 370 हटाने पर संसद में लद्दाख के सांसद जमयंग टिसेरिंग नमग्यल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा उनकी पार्टी विधेयक के खिलाफ नहीं है। उनकी पार्टी खिलाफ है तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के।

गत 7 अगस्त को अपने अभिभाषण में जमयंग ने विपक्षी पार्टियों की कड़ी भत्र्सना की थी जो जम्मू-कश्मीर के भविष्य के बारे में सोचते हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर गृह मंत्री अमित शाह की सराहना भी की और विश्वास जताया कि इस फैसले से लद्दाख का विकास होगा।

सरकार के इस फैसले पर विपक्षी पार्टी समेत डीएमके सांसद कनिमोझी के विलाप पर प्रतिक्रिया देते हुए जयमंग ने यह बात कही। इस संदर्भ में जब कनिमोझी से तुत्तुकुड़ी में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि जमयंग ने डीएमके का नाम नहीं लिया। जिस वक्त जमयंग ने भाषण दिया उस वक्त वे संसद में मौजूद थी।

वे भाजपा से सांसद हैं इसलिए अपनी पार्टी का ही समर्थन करेंगे। वहीं भाजपा की तमिलनाडु अध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन के वेलूर जीत पर दिए बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि डीएमके की जीत का अंतर कम हुआ है पर प्रतिक्रिया देते कनिमोझी ने कहा कि तमिलइसै पहले तमिलनाडु में कहीं जीतें फिर बात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *