जगन मोहन रेड्डी के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @jainvikram18

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर जिला भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर राजांना भवन में उप महापौर द्वारकानंद, शहर के विधायक डॉ पि अनिल कुमार यादव के साथ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के छात्र संघ, युवजन और अन्य विभागों के नेताओ ने मिलकर केक काट जगन मोहन रेड्डी का जन्मदिन बड़े धूम-धाम से मनाया गया।

शहर संख्या 53 और 54 में आयोजित रक्त दान शिविर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विधायक डॉ पि. अनिल कुमार यादव ने वाईएस जगन मोहनरेड्डी की जन्मदिन की शुभकामनाये दी।

उनके अच्छे स्वस्थ और उम्र के लिए प्रार्थनाएं की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हमारे नेता आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। जगन मोहन रेड्डी द्वारा शुरू की गई प्रजा संकल्पम यात्रा पुरे राज्य में भर में करीब 3300 तक पूरी हुई है। 20 दिन के बाद यहाँ पदयात्रा सम्पन होने जा रही है।

शहर के 15 वे डिवीजन में स्थित गीतमय वृद्धाश्रम में स्थानीय वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओ की और से अन्ना दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के संतापेट में स्तिथ कनकी हॉस्पिटल में गरीब और निसाहस्य मरीजों को फल वितरण किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *