एआईएडीएमके अधिक सीटों पर लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री

 

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @Svs037

मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने शनिवार को कहा कि जल्द ही राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव होंगे और एआईएडीएमके अधिक से अधिक सीटों से चुनाव लड़ेगी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने वंडलूर स्थित अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क में बाघ के एक शावक को प्रदीप धतचिन्ना और शेर के चार शावकों को येनमांधी, युगा, मिथाराम और रित्विक नाम दिया। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक दृश्य के लिए गैंडे के एक बाड़े का भी उद्घाटन किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा स्थानीय निकाय चुनाव में एआईएडीएमके पूर्ण बहुमत से जीतेगी।

मुख्यमंत्री का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब एक दिन पहले पार्टी उम्मीदवार सी.वी. षणमुगम की वेलूर सीट पर पराजय हो गई थी। चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीसेल्वम ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एआईएडीएमके उम्मीदवार को मिले वोट से यह साफ पता चलता है कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे.जयललिता द्वारा तैयार वोट बैंक अभी भी बरकरार है।

साथ ही उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने को लेकर पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं, जिला सचिवों और सहयोगी दलों के नेताओं और मतदाताओं का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *