रिलायंस को रिझाने में लगी आंध्र प्रदेश सरकार

आईआईएन//नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

आंध्र प्रदेश के औद्योगिक मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी ने बुधवार कहा कि राज्य सरकार अपने प्रयास में लगी हुई है कि रिलायंस कंपनी प्रदेश में प्रस्तावित मेगा इलेक्ट्रोनिक्स उत्पादन परियोजना को यहांं से कहीं दूसरी जगह न ले जाए।

यह उत्पादन इकाई तिरुपति के पास स्थापित होनी थी। हमारे दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं और रिलायंस ने भी इस परियोजना को विस्थापित करने का पूरा निर्णय अभी नहीं लिया है।

रेड्डी ने कहा हम कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके विचार जानने की कोशिस करेंगे। अगर वह प्रदेश के कहीं दूसरी जगह उत्पादन इकाई लगाना चाहते हैं तो हम उसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। मंत्री ने कहा कि यह सब टीडीपी सरकार की गलतियों के कारण हुआ है।

पिछले साल फरवरी महिने में राज्य सरकार और कंपनी के बीच इस परियोजना को लेकर समझौता हुआ। कंपनी तिरुपति के पास इलेक्ट्रोनिक उत्पादन पार्क की स्थापना करना चाहती थी।

उत्पादन इकाई के अलावा यहां इलेक्ट्रोनिंक उत्पादों के लिए टेस्टिंग एंड डेचलपमेंट युनिट भी बनना था। इस परियोजना से राज्य के करीब 4 हजार युवाओं को रोजगार मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *