भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है- उपराष्ट्रपति

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
भारत के उपराष्ट्रपत श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद काफी मजबूत है और भारत निवेश के लिए काफी अच्छी संभावनाएं उपलब्ध कराता है।
श्री नायडू ने आज नई दिल्ली में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के वैश्विक नेतृत्व समुदाय, वाईपीओ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।
वाईपीओ यूरोप वन के 22 देशों के पैंतीस सदस्य भारत का दौरा कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने इन प्रतिनिधियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

