तमिलनाडु के गिरवी व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल हुआ शामिल

राष्ट्रीय व्यापारी दिवस सम्मेलन

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस मनाया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में तमिलनाडु पॉन ब्रोकर्स एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी तेजानन्द के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवद्र्धन व नरेन्द्र सिंह तोमर थे।

स्वामी तेजानन्द ने बताया कि संगठन ने अपनी मांंगों से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को अवगत कराया है। इनमें गिरवी व्यापारियों को पुलिस प्रताडऩा बन्द करने की मांग प्रमुख है। इसके साथ ही कर्नाटक में गिरवी व्यापारियों को लेकर हाल ही जारी हुए अध्यादेश को वापस लेने एवं गिरवी व्यापारियों के हित में कुछ मांगें रखी गई हंै।

व्यापारियों ने कहा जीएसटी को और सरल किए जाने की जरूरत है। साथ ही ई-कॉमर्स के जरिए होने वाले व्यापार पर भी सरकार को अपनी नीति को स्पष्ट करना चाहिए। एसोसिएशन के नागपट्टिनम जिला प्रभारी मनोजकुमार जैन ने गिरवी व्यापारियों की समस्याओं और उनके साथ पुलिस अधिकारियों के दुव्र्यवहार और अत्याचार होने का मुद्दा उठाया।

भारतीय उद्योग मंडल के राष्ट्रीय सचिव विजयप्रकाश जैन ने व्यापारियों की समस्याओं और कर्नाटक में पारित विधेयक को गम्भीरतापूर्वक सरकार के सामने प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *