शाह ने CBI द्वारा विकसित BHARATPOL पोर्टल का किया शुभारंभ

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CBI द्वारा विकसित BHARATPOL पोर्टल का नई दिल्ली में शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं.
BHARATPOL पोर्टल के माध्यम से देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को real-time सूचना मिल सकेगी. ये पोर्टल, INTERPOL के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सहायता के लिए सभी अनुरोधों पर कार्रवाई को सुव्यवस्थित करेगा, जिसमें Red Notices और अन्य colour-coded INTERPOL नोटिस जारी करना शामिल है.
BHARATPOL पोर्टल, field-level पुलिस अधिकारियों के लिए एक परिवर्तनकारी उपकरण बनेगा, इससे अपराधों व सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी. अंतर्राष्ट्रीय सहायता तक आसान और तेज़ पहुँच की सुविधा प्रदान कर, BHARATPOL अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में भारत के प्रयासों को मजबूत करेगा.वही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीबीआई के 35 अधिकारियों को पुलिस पदक भी प्रदान किए.

