बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा प्रायोजित 50 हजार ईनामी राशि राज्य शतरंज प्रतियोगिता

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial 
स्थानीय नरसिंह गार्डन भवन में राजस्थान सीनीयर शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे चक्र के बाद अनिल बोड़ा सहित नौ खिलाड़ी तीन अंकों से बढ़त में आगे निकले। आज के मुकाबलों में बीकानेर के अनिल बोड़ा ने प्रमोद सिंह को हराकर तीन अंक हासिल किये। तीन अंक प्राप्त करने वालो में प्रवीण कोठारी (उदयपुर) कृष्ण कुल्हरी गंगनगर, गोविन्द सारस्वत जयपुर, पवन सैन जयपुर बृजमोहन घेघर, प्रेमरतन छींपा, महावीर एकल बढ़त मे चल रहे है।
आज प्रात: के चक्र की शुरूआत बेसिक पी.जी. कॉलेज के प्रिसिंपल राम जी व्यास ने किया। दोपहर के चक्र के शुभारम्भ के लिए व्यापार उद्योग मण्डल के उपाध्यक्ष विष्णु पुरी एवं पापड़ भुजिया उद्योग संघ के महामंत्री मक्खन अग्रवाल की उपस्थिती में हुआ।
प्रतियोगिता के अन्य महत्वपूर्ण परिणामों मे चुरू के पवन सैनी ने बीकानेर के अमर सिंह को हराया, उदयपुर के प्रवीण कोठारी ने हनुमानगढ़ के विवेक मोदी को, बीकानेर के अनिल बोड़ा ने प्रमोद सिंह को, जोधपुर के मनोज और बीकानेर के दीलीप भाटी का खेल बराबरी पर छुटा, गंगानगर के के.के. कुल्हरी ने हनुमानगढ़ के गौतम सांखला को, योगेश स्वामी ने मधुसुदन व्यास को हराया।
अंतिम चक्र 14 तारीख को सुबह 9:00 बजे खेला जायेगा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ राजस्थान के तीन मंत्रियों ऊर्जा मंत्री डा. बी.डी.कल्ला, अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री सालेह मोहम्मद व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवरसिंह भाटी ने बीकाजी समूह के प्रबंध निदेशक शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ की मौजूदगी में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *