लॉक डाउन में बैंक करे व्यापारियों व व्यवसियों की मदद: डा कुप्पुसामी

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak
अगर ऐसे ही लॉक डाउन की अवधि बढ़ती रही तो हम जैसे व्यवसाइयों के लिए हालात बद से बत्तर हो जाएंगे। बिना व्यवसाय के कबतक हम अपने स्टोर्स का किराया भरे, बिजली बिल भरे और उसपर से घर बिठा कर अपने कर्मचारियों को वेतन देते रहे।
हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात मान कर लॉक डाउन के बाद अपने स्टोर्स पर ताला लगा दिया और कर्मचारियों को वैतनिक अवकाश भी दे दिया। लेकिन ऐसा कब तक चलेगा?
यह कहना है नल्ली सिल्क्स के मालिक पद्मश्री डा नल्ली कुप्पुसामी का। वह कहते है सरकार जो कर रही है वो लोगों के भले के लिए ही कर रही है।
यह कहना है नल्ली सिल्क्स के मालिक पद्मश्री डा नल्ली कुप्पुसामी का। वह कहते है सरकार जो कर रही है वो लोगों के भले के लिए ही कर रही है। यह कहना है नल्ली सिल्क्स के मालिक पद्मश्री डा नल्ली कुप्पुसामी का। वह कहते है सरकार जो कर रही है वो लोगों के भले के लिए ही कर रही है।
कोरोना जैसी महामारी न फैले इसलिए लॉक डाउन की घोसना की गयी है। लेकिन अगर ऐसे ही चलता रहा तो उधोग धंधे ठप पर जाएंगे। सरकार को व्यापारियों और व्यवसाइयों के बारे में भी सोचने की जरुरत है।
डा कुप्पुसामी बताते है की हम अभी भी सरकार के फैसले के साथ है। हम यह कतई नहीं चाहते की हमारी वजह से सरकार कमजोर पड़े पर वही सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है की गिरते उद्योग धंधे के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी सम्हाले।
अगर ऐसे ही लॉक डाउन बढ़ता रहा तो मै सरकार से यही आग्रह करूँगा की वह बैंकिंग सेक्टर को आगे आकर हमारी मदद करने को कहे।
हमे अल्प अवधि के लिए बैंको से लोन मुहैया कराया जाय, जिसकी ब्याज दर कम हो। जिससे की दुकाने बंद रहने के बावजूद भी हम अपने कर्मचारियों को उनका वेतन सुचारु रूप से देते रहे।
इस लोन की राषि को हम लॉक डाउन खुलने के बाद 6 महीने से डेढ़ साल के अंतराल में चूका देंगे। यही नहीं मै राज्य सरकार से अपेक्षा रखता हु की लॉक डाउन के इस दौर में हमारा सम्पाती कर, बिजली बिल आदि माफ़ कर दिया जाया।

