राज्य के मुख्यमंत्री ने मानव मित्र सेवा समिति की सराहना की

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak

मानव मित्र सेवा समिति, चेन्नई द्वारा लॉकडाउन के पहले दिन से ही जरुरतमंदों के बीच में तीन बार भोजन वितरण किया जा रहा था|

राज्य में लॉकडाउन-4 के ऐलान के बाद कुछ रियायतें दी गयीं| जिसके परिणामस्वरुप काफी मजदूर अपने रोजगार की तलाश में रवाना हो गए|

मानव मित्र द्वारा समाज सेवा के इस कार्यालय का 17 मई को सफलतापूर्वक समापन हो गया|

इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री, पलनीसामी भी उपस्थित हुए और स्वयं भोजन वितरण किया|

इस निस्वार्थ सेवा के लिए मुख्यमंत्री ने इसके संयोजक निर्मल मरलेछा और अशोक पीपाड़ा की सराहना की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *