मूक पशुओं के लिए लॉक डाउन में सहारा बनी अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथ कुमार

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
लॉक डाउन के बाद मेरा घर से निकलना बिलकुल ही बंद हो गया था। लेकिन मैं टहलने के लिए अक्सर घर के निकलती थी। इस दौरान मैंने देखा कि मेरे घर के आसपास कई ऐसे जानवर है जो भूख से बिलख रहे थे।
यह देख मुझे एहसास हुआ की लॉक ओन में जब इंसान भूखों मर रहे है तो जानवरों की सुध कौन लेता होगा तभी मैंने फैसला लिया की इन जानवरों के लिए कुछ करुँगी। यह कहना है तमिल फिल्म अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरत कुमार का।
वरलक्ष्मी बताती है कि इसके बाद मैंने दोस्तों से मिलकर इन जानवरों को कैसे भोजन कराया जाया इस बारे में योजना बनानी शुरू की। इसके लिए अबसे पहले उन्होंने अपने सोशल प्रोफाइल पर एक सन्देश शेयर किया जिसमे उन्होंने लोगो से मदद और हाथ बताने की गुजारिश की की हर कोई अपने आसपास जानवरों को भोजन जरूर कराये।
चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से यह अभियान शुरू किया और जानवरों को नियमित रूप से खाना खिलने लगी।
अपने सन्देश में वरलक्ष्मी ने लोगो से कहा की आपसे जितना हो सके अपने आस पास रह रहे मूक पशुओं को भोजन करावे। वह आपसे अपनी पीड़ा नहीं बता सकते और जो कर भी सकते है उनकी भाषा सबकी समझ के परे है।
लॉक डाउन में जब इंसानो के लिए खाने की तंगी है तो जानवरों का क्या हाल होगा। इंसान तो फिर भी अपनी पीड़ा बोलकर बता सकते है पर इन मूक प्राणियों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है। सोशल मीडिया पर यह सन्देश शेयर करने के बाद उनकी मदद के लिए कई लोग व संगठन सामने सामने आये।
लॉक डाउन में इंसानों को भोजन की समस्या से जूझना पड़ रहा है तो अंदाजा लगाए की मूक जानवरों का क्या हाल होगा? हालांकि लॉक डाउन मे फसे गरीब और बेसहारा लोगों के लिए शाशन-प्रशासन द्वारा कई इंतजाम किए गए हैं लेकिन ईन मूक जानवरों की मदद के शायद ही कोई व्यवस्था की गयी है। वरलक्ष्मी का यह प्रयाश काफी सराहनीय है।

