तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8000 के पार

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

मिलनाडु में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ने लगे है। राज्य में सोमवार को सबसे अधिक 798 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही तमिलनाडु महाराष्ट्र एवं गुजरात के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले दिल्ली तीसरे स्थान पर था।

स्वस्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए मामलों का कारण जांच के दायरे को बढ़ाने के साथ ही आबादी का घना होना है। इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

प्रशासन लगातार लोगों से मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने को कह रहा है। सोमवार से महा नगर निगम के दिशा निर्देशों के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हुई।

सोमवार को स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 8002 हो गई है। अकेले चेन्नई में 538 नए मामले सामने आए।

अब महानगर में कुल संक्रमितों की संख्या 4371 हो गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में कुल संक्रमितों में आधे से अधिक चेन्नई में हैं।

सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से 6 लोगों के मौत की पुष्टि हुई। अब मरने वालों की कुल संख्या 53 हो गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 5895 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *