तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak

मिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री, विजय भास्कर ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि चेन्नई में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या पिछले कुछ दिनों से बढ़ती ही जा रही है।

उन्होंने कहा कि अकेले चेन्नई में 364 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। चेन्नई में अब तक पीड़ितों की संख्या बढ़कर 7,117 हो गई है।

https://youtu.be/MnZp8z6I4qs

तमिलनाडु में सोमवार को 536 मामलों की पुष्टि हुई। चेन्नई में रातोंरात 364 लोगों की कोरोना वायरस का शिकार होना काफी चिंताजनक है|

राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जिससे इन बढ़ते मामलों पर लगाम लगाया जा सके।

कोरोना वायरस के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या 81 हो गई, जिसमें आज 3 की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *