गावो में भी बढ़ने लगे कोरोना के मामलो: प्रभाकर रेड्डी

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

कोरोना के मामले अब शहर के साथ साथ गांव में भी फैलने शुरू हो गए है। इस पर शनिवार को संयुक्त जिला कलेक्टर प्रभाकर रेड्डी ने जिला परिषद् कार्यलय में मंडल नोडल अधिकारियो के साथ बैठक की।

इस दौरान प्रभाकर रेड्डी ने कहा की गावो में कोरोना के मामले के तुरंत निवारण के लिए कदम उठाया जाया और उसके लिए पहले से ही योजना बनायीं जाए।

मंडल एएनएम, आशा वर्कर एवं गांव के वोलेंटियर टीम बना कर नोडल अधिकारी की निगरानी में काम करने को कहा है।

अधिकारियो को समय समय पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से वीडियो कंफ़ेरन्सिंग या टेली कंफ़ेरन्सिंग द्वारा सूचनाएं एवं उनके काम पर निगरानी रखने को कहा।

अन्य राज्यों या जिले से आने वाले लोगों की तत्काल कोरोना जाँच करने को कहा गया है।

चेन्नई, गुजरात, विजयवाड़ा, मुंबई जैसे रेड जोन से आने वाले लोगो की जानकारी लेकर उन्हें होम क्वारंटाइन रखने के साथ साथ उनका भी ध्यान रखने को कहा गया है।

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अधिकारियो को समन्वय के साथ काम करने की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *