महिला टेकी ने की आत्महत्या

आईआईएन/हैदराबाद, @Infodeaofficial 

रोेजगार नहीं रहने से एक महिला टेकी ने हैदराबाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोगाकु हरिनि जो एक आईटी कंपनी में जुुनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर काम करती थी।

वह आईटी हब गाचिबोवलि में एक हास्टल में रहती थी जहां उसने खुद को कमरे के पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। घटना मंगलवार रात की है।

हरिनि को कुछ दिनों पहले उसकी कंपनी ने छटनी का नोटिस दिया था और कहा गया था कि 30 नवम्बर को कंपनी में काम करने का उसका अंतिम दिन होगा। हरिनि तेलंगाना के महबुबनगर जिले की रहने वाली है।

कंपनी की नोटिस पाकर वह काफी दिनों से उदास थी। पुलिस का कहना है कि यह एक कारण हो सकता है उसके आत्महत्या करने का। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *