बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में 70 साल के वृद्ध को सजा

आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने 7 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में 70 साल के वृद्ध को तीन साल के कारावास और एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। विजयनगर के केएचबी कॉलोनी निवासी राजाअन्ना उर्फ राजकुमार लडकी को पहचानता है।

लडकी की मां दूसरों के घरों में घरेलु कामकाज करती है उसके पिता दिहाडी मजदूर काम करते है। 19 सितम्बर 2017 को बच्ची अपने घर पर अकेली थी तब राजाअन्ना उसके घर आया। वह चाकलेट देने का लालच दे उसे अपने साथ ले गया।

उसके बाद राजाअन्ना बच्ची को एक सूनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने अक्टुबर 2017 में चार्जशिट दायर की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में साक्ष्य, फारेंसिक रिपोर्ट और बच्ची का ब्यान आरोप साबित करने में महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *