महिला को प्रताडि़त करने के मामले में ज्योतिष गिरफ्तार

आईआईएन//नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

मुम्बई में एक 21 साल की महिला को धमकाने, सताने और मानसिक रूप से परेशान करने के कारण पुलिस ने एक भविष्यवक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम महावीर राठौरड़ है जो एक आभुषण की दुकान चलाता है और ज्योतिश रत्न का कारोबार करता है।

सूत्रों के मुताबिक पीडि़ता काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। इसी कारण वह रोठौड़ से मिलने गई। राठौड़ ने उसे बताया कि उसके उपर कुछ दोष है। इस दोष को दूर करने के लिए उसे पूजा करानी होगी और एक रत्न धारण करना होगा। उसने कहा कि रत्न की कीमत ७० हजार रुपए होगी।

महिला ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहींं है उसे देने के लिए तो ज्योतिष ने उसे ३५ हजार नकद और बांकी के रुपए चेक से अदा करने को कहा। महिला ने किसी तरह ज्योतिष को मनाकर उसे 11 हजार रुपए देकर उससे रत्न ले लिए। ज्योतिष ने दूबारा जब पैसों की मांग की तो महिला ने कुछ और समय मांगा।

बाद ने उसने जो चेक दिया वह बाउंस हो गया। इसपर ज्योतिष ने उसपर 1.3 लाख रुपए का जूर्माना लगा दिया। इस बीच राठौड़ ने उसे कॉल कर उसकी बात पुलिसकर्मी और वकिल से करवाई और जेल भीजवाने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की और राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *