फर्जी टिकट वाला ताईवानी नागरिक गिरफ्त में

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
फर्जी टिकट के जरिये चेन्नई एयरपोर्ट पर अंदर घुसने के आरोप में २९ वर्षीय ताईवानी यात्री को गिरफ्तार किया गया है। तेई कई तिउन नामक इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह इस फर्जी टिकट की मदद से एयरपोर्ट पर एक महिला मित्र को छोडऩे के लिए आया था। वह महिला एक कंपनी की प्रबंधक है जिसमें वह काम करता है।
वह आंध्रप्रदेश के नेल्लोर स्थित जूता उत्पादन कंपनी के खरीद विभाग में काम करता है। महिला कंपनी से कुछ दिनों पहले रिटायर हुई थी। वह बुधवार को थाई एयरवेज से वापस जाने वाली थी।
सीआईएसएफ के जवान ने उसे रोका जब वह एयरपोर्ट पर महिला को छोडक़र बाहर जा रहा था। पूछताछ में उसने कुछ सही जवाब नहीं दिया इसलिए उसे एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में पूछताछ के दौरान तीउन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

