ड्रग तस्कर को पकडऩे के लिए पुलिस बेच रही थी सिगरेट

आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial 

वारतुर इलाके में कौन-कौन से लोग ड्रग की तस्करी कर रहे हैं इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस ने सिगरेट बेचने का काम शुरू कर दिया। जिसकी सफलता बुधवार और गुरुवार को मिली। पुलिस ने अपने इस अभियान के माध्यम से तीन ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया और उनके पास से 30 किलो गांजा भी जब्त किया।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि उडि़सा और आंध्रप्रदेश के कुछ लोग इलाके में गांजा बेच रहे हैं। वे लोग इसे विद्यार्थियों, आईटी प्रोफेशनल और आमलोगों को बेचा करते थे। पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीन बाबु ने इन तस्करों का पता लगाने की जिम्मेदारी कांंस्टेबल मनिराज, नागराजु और शिवराजु को सौंपी।

इन तीनों ने सिगरेट बेचने वाले का रूप धारणकर रेलवे, बस स्टेशन और आम जगह पर घुमने लगे। उसके बाद इन तीनों ने जानकारी जुटाई और वारतुर पुलिस नेे आंध्रप्रदेश के शिवकुमार को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से 10 किलो गांजा प्राप्त किया।

उसके बाद पुलिस ने उडि़सा के रतनाकर साहु और पंकज दिंगल को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 20 किलो गांजा जब्त किया। ये लोग चाकलेट के पैकेट में गांजा बेचा करते थे, जिससे की इसकी गमक न लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *