ड्रग्स तस्करी को लेकर पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18 

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम ड्रग्स तस्करी को लेकर पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी। पुलिस ने चार तस्करो की किया गिरफ्तार।

विशाखापत्तनम में ड्रग्स गिरोह पर छापेमारी कर स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने रविवार को ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस गिरोह को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स और विशाखापट्टनम चौथे टाउन पुलिस ने संयुक्त रूप करवाई की।

इस करवाई में ड्रग समुगलिंग कर रहे चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान मनुकोंडा सत्यनारायण, मज्जी अजय कुमार, कंडी रविकुमार और मनोज स्वरूप के रूप में की गई। उनके पास से 61 एलएसडी, 2.5 ग्राम एमडीएमए, 60 ग्राम मारिजुआना और 9,500 रुपये जब्त किए गए।

आरोपियों के खिलाफ 21 (बी), 27 (ए) और 20 (बी) एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *