नागपुर मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का नामांकरण बाला साहब ठाकरे के नाम पर

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial  

राज्य सरकार ने नागपुर मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का नामांकरण शिवसेना सस्थापक बाला साहब ठाकरे के नाम पर किया जाएगा। इसका नाम हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि मार्ग होगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस सम्बन्ध में शुक्रवार को आदेश जारी किया। इस आदेश में बताया गया है की कैबिनेट ने इस मामले में 11 दिसंबर को ही फैसला लिया है।

गौरतलब है की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस  ने हाल ही में मिलकर महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार बनायीं है। महाराष्ट्र के चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर लड़ा था, चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए अड़ गयी थी। यही कारन था की शिवसेना और  बीजेपी का गठबंधन टुटा।

गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया और सरकार बनायीं।  शिवसेना के मौजूदा प्रमुख उद्धव ठाकरे को गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया। यह पहली बार है की ठाकरे परिवार से कोई पहली बार मुख्यमंत्री बना है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *