पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर सेवा सप्ताह के तहत गौशाला में लापसी

गुड़ व हरा चारा वितरित किया

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को देश भर में सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इसी शृंखला में बीकानेर संभाग मुख्यालय के नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बुधवार सुबह भीनासर स्थित मुरलीमनोहर गौशाला में गायों व पशुधन को लापसी, गुड़ व हरा चारा वितरित किया।
रांका ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें पीबीएम में मरीजों को फल वितरण किए गए तथा सेवा आश्रम में मूक-बधिर बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें भोजन करवाया गया।
भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि मुरलीमनोहर गौशाला में चारा, लापसी व 300 किलो गुड़ वितरण के दौरान सेवा सप्ताह के प्रदेश सह संयोजक श्याम शर्मा, जितेन्द्र सिंह राजवी, पवन महनोत, पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, राजेन्द्र शर्मा, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, विक्की गहलोत, ओम राजपुरोहित, आनन्द सोनी, शिवदान सिंह, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज पड़िहार, प्रणव भोजक, प्रहलाद पंचारिया, छैलू सिंह, विशाल गोलछा, पवन गहलोत, प्रेम गहलोत, महावीर गहलोत, मुकेश गहलोत, यश उपाध्याय, बृजरतन भाटी, नरेश भाटी, शिवरतन भाटी, राम कच्छावा, सत्यनारायण गहलोत, पप्पू लखेसर, ओम नायक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *