जैन्स गोट टैलेंट के ग्रांड फिनाले के प्रतिभागी तैयार

..जारी हुई सूची ; होगा शानदार मुकाबला

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) बैंगलोर चैप्टर, जीतो लेडीज़ विंग और जीतो यूथ विंग द्वारा आयोजित लगभग 300 प्रतियोगियों की जैन्स गोट टैलेंट के फिनाले की सूची जारी की गई है।
ऑडिशन के लिए गायन, नृत्य और अन्य प्रतिभाओं के साथ भाग लिया, जिसमें से 120 को क्वार्टर फाइनल के लिए चुना गया। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में सेमी फाइनल का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से की गई।
जीतो सदस्यों, प्रतिभागियों और उनके परिवारों की उपस्थिति में जीतो के चेयरमैन श्रीपाल खिवसरा और लेडीज विंग की चेयरपर्सन मधु दोशी, जीतो युथ विंग की कोमल भण्डारी ने अपना संबोधन दिया।  इस आयोजन का संचालन और प्रभार जीतो वाईस चेयरमैन विनोद जैन और प्रियंका ने सम्भाला । 
जीतो के सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने बताया कि सेमी फाइनल में गायन, नृत्य, सैंड आर्ट व अन्य प्रतिभा के 56 प्रतिभागियो ने भाग लिया जो कि 12 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के थे। बकौल मेहता पूरे कर्नाटक में पहली बार प्रतिभागियों द्वारा जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
जीतो के महामंत्री दिनेश बोहरा, वाईस चेयरमैन संजय सिसोदिया, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, सहमंत्री सज्जन राज मेहता , जीतो महिला विंग की ललिता गुलेच्छा , लेडीज विंग सचिव पिंकी जैन जीतो कार्यकारिणी सदस्य, जीतो यूथ विंग सचिव मितेश जैन और अन्य जीतो  युवा सदस्यों ने इस शो के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सहमंत्री सज्जन राज मेहता ने बताया कि निर्णायक मंडल के सत्य प्रकाश, रीना हेब्बार, तारक ज़ेवियर, रूपा ज़ेवियर, राहुल शर्मा ने क्वार्टर फाइनल के प्रतिभागियों की प्रतिभा का पुरजोर आनंद लेते हुए ग्रांड फिनाले के लिए चयन किया। अशोक  करबावाला, जीतमल जैन, गौतम जैन, प्रणव एम साकरिया, सिद्धार्थ पटवा व माधवी लूनिया ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया।
फिनाले 3 नवंबर 2019 को पैलेस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। जैन्स गोट टैलेंट के संयोजक ललित करबावाला ने बताया कि निर्णायकों की रायशुमारी के आधार पर ग्राण्ड फिनाले हेतु चयनित प्रतिभागी की सूची जारी की गई,जिन्हें अब और विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उनके प्रदर्शन में ज्यादा निखार आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *