जीतो बेंगलुरु की वार्षिक चिंतन सभा संपन्न, आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना बनाई

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

जीतो के बेंगलुरु चैप्टर की कार्यकारिणी की वार्षिक चिन्तन सभा यहां अंगसाना रिसोर्ट में आयोजित हुई। चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा ने सभी का स्वागत किया। महामंत्री दिनेश बोहरा ने आगामी 1 वर्ष की कार्ययोजना हेतु सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किये व अपनी रूपरेखा डिजिटल ढंग से प्रस्तुत की।

अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने डिजिटल पी पी टी प्रेजेंटेशन के मार्फत अपने विशिष्ट कार्यक्षेत्र से संबंधित योजनाओं का भी खाका प्रस्तुत किया। हर प्रेजेटेशन पर विस्तृत चिंतन मनन के पश्चात महामंत्री दिनेश बोहरा और चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा ने अगले 1वर्ष तक का कार्ययोजना का प्रारुप तैयार कर कार्यकारिणी के सम्मुख पेश किया।

चारों वाईस चेयरमैन क्रमशः ललित करबावाला, विनोद जैन, संजय सिसोदिया, शैलेश हरण तथा सहमंत्री सज्जन राज मेहता से मंत्रणा के पश्चात विभिन्न आयोजनों की तिथियों की घोषणा की गई व समूचे कार्यक्रम के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया।

सभी का आभार सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने ज्ञापित किया। मेहता ने बताया कि जीतो पदाधिकारियों व कार्यकारिणी टीम द्वारा पहली बार सपत्नीक आयोजित हुई इस मीटिंग में परस्पर स्नेह में पुरजोर वृद्धि हुई। विभिन्न व्यवस्थाओं में उदय जैन, श्रीपाल बच्छावत व तुषार जैन ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *