जीतो की वार्षिक साधारण सभा आयोजित, निर्देशिका का अंक जारी

 

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial 

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की 12वी वार्षिक साधारण सभा यहां रिट्ज कार्लटन होटल के सभागार में जीतो परिवार के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। जीतो अपैक्स के तेजराज गुलेच्छा, प्रकाश सिंघवी, रमेश मेहता, इंदर छाजेड़, जीतमल जैन, हिम्मत मांडोत, कुशल गुलेच्छा, ओमप्रकाश जैन, जीतो बैंगलोर के चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा, महामंत्री दिनेश बोहरा, सभी वाईस चेयरमैन विनोद जैन, ललित करबावाला, शैलेश हरण, संजय सिसोदिया, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, सहमंत्री सज्जनराज मेहता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया।

 

खींवसरा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जीतो का अतीत जितना सुनहरा रहा है भविष्य भी उतना ही उज्ज्वल नजर आता है। समस्त जैन समाज की गौरवशाली संस्था सभी जैनियों के लिए जरूरी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हुई सफलता के नए प्रतिमान गढ़ रही है।

 

जीतो परिवार के अभूतपूर्व तन-मन-धन के सहकार ने सफलता का जो बीज बोया है वह पुष्पित और पल्लवित होकर वटवृक्ष बन रहा है। महामंत्री दिनेश बोहरा ने बताया कि सभी कार्यकारिणी सदस्यों के पुरुषार्थ के बलबूते ही जीतो के मुलभूत 3 उद्देश्यों  सेवा, ज्ञान और आर्थिक सशक्तिकरण को दृष्टिगत रखते हुए हमें निरंतर बढ़ते जाना है।

परस्पर समन्वय, स्नेह, जानकारी, संबंध को ढाल बनाकर खेलकूद, कैरियर काउन्सलिंग, स्वधर्मी बंधुओं को छात्रवृत्ति, ज्ञानवर्धक सेमिनार, होस्टल, विहार धाम, समस्त जैन समाज के साथ सामयिक संवाद इत्यादि कार्यक्रमो की बोहरा द्वारा पेश की गई 1 साल की सटीक डिजिटल प्रस्तुति को सभी ने बखूबी सराहा।

 

जीतो  के कोषाध्यक्ष सीए राजेश मेहता ने डिजिटल रूप से हिसाब किताब का लेखा जोखा पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अक्षय मेहता को पुनः ऑडिटर नियुक्त किया गया। कई सदस्यों ने जीतो के हित मे सुझाव पेश किए। वाईस चेयरमैन संजय सिसोदिया ने संचालन किया और सहमंत्री सज्जन राज मेहता ने सभी का आभार ज्ञापित किया । 

 

मेहता ने बताया कि  जीतो बैंगलोर की निर्देशिका के ताजा अंक का विमोचन किया गया। निर्देशिका से सभी सदस्यों को सहज सुलभ रूप से जीतो परिवार की व्यावसायिक जानकारी मुहैया कराना,  सोशल नेटवर्किंग में अहम बढ़ोतरी, बिजनेस नेटवर्किंग को साझाकरण का एक तंत्र बनाने का लक्ष्य है।

हम सदस्यों को “समाज को कुछ देने” के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं क्योंकि जीतो की नींव ही सेवा है। जीतो अपैक्स की तरफ  विशेष रूप से डायरेक्टर इंदर छाजेड़ ने  जीतो अपैक्स की नियमावली के तहत अमूल्य योगदान का पुरजोर आग्रह किया ताकि जीतो बैंगलोर ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समस्त विश्व में जैन समाज की सिरमौर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *