क्वारेंटाईन किए गए प्रवासियों को अपने राज्य में लौटाने के लिए चौधरी ने गृह मंत्रालय से किया अनुरोध

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
पाली सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर जोधपुर के पाल फार्म हाउस पर कृषि उपकरणों की पूजा और भूमि पूजन कर स्वयं ट्रेक्टर से खेत जोतकर नई फसल रोपने का शुभारंभकरने के साथ किसान भाईयों को शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में सामाजिक व सांस्कृतिक शिक्षा का अनूठा त्यौहार है। कृषक समुदाय के लिए यह अति शुभ माना जाता है, इस दिन सभी कृषक आने वाले वर्ष के आगमन अच्छी कृषि पैदावार की प्रार्थना करते है |
इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की पूर्ण तपस्या करने के पश्चात इक्षु (शोरडी-गन्ने) रस से पारायण किया था। इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था और द्वापर युग का समापन भी इसी दिन हुआ था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन से प्रारम्भ किए गए कार्य अथवा इस दिन को किए गए दान का कभी भी क्षय नहीं होता।
प्रवासियों और क्वारेंटाईन किये गए लोगों को अपने राज्य में लौटने हेतु गृह मंत्रालय से किया अनुरोध चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख अपने संसदीय क्षेत्र पाली सहित सम्पूर्ण राजस्थान के हजारों प्रवासी मजदूर भाई-बहन जो महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना गुजरात सहित क्वारेंटाईन किये गए लोगों को अपने-अपने घर लौटाने हेतु राज्य की सरकारों को समुचित आदेश जारी करवाने का अनुरोध किया।
चौधरी ने पत्र में यह भी बताया कि अधिकाशः प्रवासी राजस्थानी किराये के छोटे मकानों में निवास करते है, जहाँ उन्हें संयुक्त शौचालय का प्रयोग करना होता है। संयुक्त शौचालय एवं मकानो के संयुक्त परिसर के साथ ही आवाजाही के लिए एक ही द्वार उपयोग में लिए जाने के कारण वर्तमान में फैल रहा कोराना संक्रमण ओर अधिक फैलने का अंदेशा बना रहता है।
कई जगह तो एक छोटे से घर में 10 से 20 लोग रहकर भी अपना गुजारा कर रहे है। ऐसे में सोशल डिस्टेसिंग की घोर अवहेलना भी हो रही है। इसी कड़ी में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते किये गए लॉकडाउन के पश्चात कई प्रवासी बंन्धु अपने गांवो की ओर लौट रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न स्थानों में क्वारेंटाईन किया गया था।
अब उनके क्वारेंटाईन की अवधि खत्म हो चुकी है, किसी किसी जगह तो यह अवधि 20 से 25 दिवस की हो चुकी है। मुझे जानकारी मिली है कि क्वारेंटाईन किये गए प्रवासियों के साथ छोटे -छोटे बच्चे एवं महिलाएं भी है इसलिए उन्हे क्वारेंटाईन सेंटरो में रहने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महानगरों व शहरी क्षेत्र में फैल रहे कोरोना संक्रमण से प्रवासी राजस्थानी भाईयों में काफी भय का माहौल है, ऐसा ही माहौल अन्य राज्यों के प्रवासियों का भी अवश्य होगा। राज्य सरकारों द्वारा इस सम्बन्ध में कोई विशेष पहल नहीं की जा रही है और राज्य सरकारों में आपस में समन्वय नहीं होने के कारण प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया जाने का कोई रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा है।
ऐसे में प्रवासियों के धैर्य का बांध टूटता नजर आ रहा है। लाटाड़ा उप सरपंच की हत्या की उच्च स्तरीय जाँच की मांग, मुख्य मंत्री को लिखा पत्र सांसद पी.पी. चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पाली संसदीय क्षेत्र के लाटाड़ा गावं में उप सरपंच मोहन लाल चौधरी की निर्मम हत्या की उच्च स्तरीय जाँच कराते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर मृतक के परिवार को न्याय दिलवाने हेतु पत्र लिखा है ।
चौधरी ने पत्र में यह भी बताया कि जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है और यह घटना पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है।

