उपराष्‍ट्रपति ने दशहरे के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

पराष्‍ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू ने दशहरे के पवित्र अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा, ‘दशहरे का त्‍योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है।

हमें बुरी ताकतों को समाप्‍त करना चाहिए तथा अच्‍छाई व सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि यह त्‍योहार हमारे देश में तथा पूरी दुनिया में शांति, सद्भाव और समृद्धि लाएगा।’

संदेश का मूल पाठ निम्‍न है:-

मैं दशहरा त्‍योहार के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।दशहरा पूरे देश में खुशी और उत्‍साह के साथ मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है।

दशहरा भगवान राम के जीवन और कार्यों के द्वारा दिखाए गए धार्मिक और सैद्धान्तिक मार्ग का उत्‍सव है। हमें बुरी ताकतों को समाप्‍त करना चाहिए तथा अच्‍छाई व सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए।

इस दशहरे पर हमें यह लक्ष्‍य निर्धारित करना चाहिए कि हम ऐसे पथ पर आगे बढ़ेंगे जो हमें शांति और समृद्धि प्रदान करेगा, जो पूरी मानवता को प्रसन्‍नता और संतुष्टि प्रदान करेगा। उन्‍होंने इस त्‍योहार पर देश में तथा पूरी दुनिया में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *